नवनिर्मित कुकरैल पुल कहलाएगा “भगवान श्री चित्रगुप्त उपरिगामी सेतु

– विधायक ओपी श्रीवास्तव की ओर से दिए गये नामकरण के प्रस्ताव को नगर निगम कार्यकारिणी ने दी स्वीकृति
– कायस्थ समन्वय समिति के अध्यक्ष रहते हुए विधायक ओपी श्रीवास्तव ने दिसम्बर 2023 में नवनिर्मित कुकरैल पुल के नामकरण करने का प्रमुख सचिव नगर विकास को दिया था प्रस्ताव
– भगवान श्री चित्रगुप्त जी के नाम से कुकरैल पुल का नामकरण किए जाने पर विधायक ने नगर विकास विभाग और नगर निगम कार्यकारिणी को दिया धन्यवाद

समता मूलक से खुर्रमनगर रिंग रोड को जोड़ने वाले नवनिर्मित कुकरैल उपरिगामी सेतु को अब लोग “भगवान श्री चित्रगुप्त उपरिगामी सेतु” नाम से पहचानेंगे। नगर निगम कार्यकारिणी द्वारा इस उपरिगामी सेतु के नामकरण को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

यह जानकारी लखनऊ पूर्वी विधानसभा के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में जब वह कायस्थ समन्वय समिति के अध्यक्ष थे उस दौरान उन्होंने 14 दिसम्बर 2023 को प्रमुख सचिव नगर विकास को नवनिर्मित कुकरैल उपरिगामी सेतु का नामकरण भगवान श्री चित्रगुप्त जी के नाम पर किए जाने का प्रस्ताव दिया था। जिसपर कार्रवाई करते हुए नगर निगम कार्यकारिणी ने 20 दिसम्बर 2023 को सम्पन्न हुई सामान्य बैठक में संकल्प संख्या. (117) द्वारा सर्वसम्मत से प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया।

नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने इसकी जानकारी विधायक ओपी श्रीवास्तव को पत्र के माध्यम से दी है।परमपिता परमेश्वर श्री ब्रह्मा जी के चित से जन्मे कायस्थ समाज के देवता भगवान श्री चित्रगुप्त जी नाम से कुकरैल उपरिगामी सेतु रिंग रोड का नामकरण किये जाने के लिये विधायक ओपी श्रीवास्तव ने नगर विकास विभाग और नगर निगम कार्यकारिणी का धन्यवाद देने के साथ उनका आभार प्रकट किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *