प्रयागराज में सीएम योगी ने चलाया स्वच्छता अभियान, सफाईकर्मियों के साथ किया भोजन

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को संगम नगरी प्रयागराज पहुंच चुके हैं. वह लखनऊ से प्रयागराज हेलीकॉप्टर से पहुंचे हैं. थोड़ी ही देर में मुख्यमंत्री महाकुंभ 2025 के औपचारिक समापन की घोषणा करेंगे. इसके साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों और सफाई कर्मियों को सम्मानित भी करेंगे. सीएम के साथ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केपी मौर्य और कई मंत्री हैं. सीएम ने अरैल घाट मेला क्षेत्र में स्वच्छता अभियान में भाग लिया और सफाई की. इसके बाद सीएम योगी ने मंत्रियों के साथ अरैल घाट पर गंगा पूजन कर आरती उतारी.

सीएम ने कहा कि सफाई कर्मियों ने पूरे उत्साह के साथ जिस तरह से महाकुंभ को गंदगी मुक्त बनाने का कार्य किया है इसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है. सफाई कर्मियों के अथक परिश्रम और सहयोग से महाकुंभ सकुशल संपन्न हो सका. सफाई व्यवस्था में सभी कर्मचारी दिन रात लगे रहे. देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु महाकुंभ में सफाई की व्यवस्था को देखकर काफी खुश हुए.

संगम पर 45 दिनों तक चले महाकुंभ का औपचारिक समापन बृहस्पतिवार को हो गया. महाकुंभ का समापन तो बुधवार को अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि के साथ ही हो गया था. आस्था के इस महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई. तरह से माने तो देश के हर दूसरे व्यक्ति ने संगम में स्नान किया है. स्नान के बाद संगम का पवित्र जल भी लोग अपने घर ले गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ का औपचारिक समापन किया.

इसके पहले उन्होंने अरैल घाट की खुद सफाई की और कूड़े को बीनकर डस्टबिन में डाला. साइबेरियन पक्षियों को दाना खिलाया. मां गंगा की पूजा अर्चना की. उनके साथ दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, सुरेश खन्ना, राकेश सचान, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, विधायक हर्षवर्धन, सिद्धार्थनाथ सिहं, दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, वाचस्पति, सुरेंद्र चौधरी, केपी श्रीवास्तव, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, महापौर उमेशचंद्र गणेश केसरवानी आदि मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *