केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे ब्रह्माकुमारी संस्थान, बोले-सुरक्षा बलों के त्याग और तपस्या से हम सुरक्षित हैं

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को सिरोही जिले में स्थित ब्रह्माकुमारी के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे. शाह के मानपुर हवाई पट्टी पहुंचने पर सीएम भजनलाल समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं ने स्वागत किया. इसके बाद अमित शाह ब्रह्माकुमारी संस्थान के मुख्यालाय में ‘आंतरिक जागृति से आत्म सशक्तिकरण’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया. इस दौरान शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मैं पहली बार ब्रह्माकुमारी के कार्यक्रम में आया हूं, मैंने बहुत सुना था संस्थान योग और ध्यान के माध्यम से विश्व मे साधना का दीप प्रज्ज्वलन करने का कार्य कर रहा है. यहां आने के बाद शांति की अनुभूति हुई है.

उन्होंने कहा कि जीवन मे गुरु मिलने पर सन्मार्ग पर चलने का रास्ता मिलता है. लेखराज कृपालनी ने संस्थान की स्थापना कर समाज को शांति का संदेश दिया. इस दौरान उन्होंने दादी रतनमोहिनी को श्रद्धांजलि दी.

अमित शाह ने कहा कि आजादी के 75 साल में आज देश 5 वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना है. जल्द ही तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगी. उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के त्याग और तपस्या के चलते हम सुरक्षित हैं. आंतरिक सुरक्षा की बात करें तो सभी राज्य की पुलिस कानून और सुरक्षा देती है, यह काम ढेर सारा तनाव भी पैदा करती है. हिंसा से जूझने के समय उनका मन तनाव में होता है, ऐसे में संस्थान द्वारा उनके मन और तनाव को शांत करने के लिए किए जा रहे कार्य के किए साधुवाद देता हूं.

एसपी अनिल कुमार ने बताया कि दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक आबूरोड से तलहटी होते हुए सिरोही और माउंट आबू जाने वाला मार्ग बंद रहेगा. सिरोही जाने वाले वाहन अंबाजी चेक पोस्ट, तारतोली और खड़ात के रास्ते राष्ट्रीय राजमार्ग से सिरोही पहुंच सकेंगे. वहीं, माउंट आबू जाने के लिए कीवरली से तलहटी होकर मार्ग खुला रहेगा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी गृहमंत्री अमित शाह की अगवानी के लिए आबूरोड आएंगे. वे जैसलमेर के उत्तरलाई एयरपोर्ट से दोपहर 12:50 बजे रवाना होकर 1:40 बजे मानपुर हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे. कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:45 बजे उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *