दिल्ली: झुग्गी वासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को एक बड़ा आदेश जारी करते हुए कहा है कि राजधानी में अब कोई भी झुग्गी-झोपड़ी नहीं तोड़ी जाएगी. उन्होंने इस संबंध में रेलवे, डीडीए समेत सभी विभागों को आदेश भी जारी कर दिया है.
मुख्यमंत्री ने कहा है कि अगर ऐसा करना ही है तो सबसे पहले झुग्गीवासियों को मकान दिए जाएंगे उसके बाद ही उन्हें हटाया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो दिल्ली सरकार इस मुद्दे को को लेकर अदालत भी जाएगी. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस बाबत उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से भी मुलाकात की है.