हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS और 12 HCS अफसरों के तबादले

हरियाणा में एक बार फिर से बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने 8 आईएएस और 12 एचसीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं.

8 आईएएस अफसरों के तबादले : आईएएस अधिकारी अपराजिता को मिशन डायरेक्टर स्वच्छ भारत मिशन लगाया गया है, वहीं अंकिता चौधरी को एडिशनल कमिश्नर एमसी गुरुग्राम लगाया गया है. प्रदीप सिंह को सीईओ जिला परिषद नूंह और सीईओ डीआरडीए नूंह लगाया गया है. सी जयशरदा को सीईओ जिला परिषद हिसार और सीईओ डीआरडीए हिसार लगाया गया है.

राहुल मोदी जिला परिषद रेवाड़ी के सीईओ बने : इसके अलावा राहुल मोदी को सीईओ जिला परिषद रेवाड़ी और सीईओ डीआरडीए रेवाड़ी लगाया गया है. नरेंद्र कुमार को सीईओ जिला परिषद रोहतक और सीईओ डीआरडीए रोहतक लगाया गया है. वहीं सोनू भट को सीईओ जिला परिषद करनाल और सीईओ डीआरडीए करनाल लगाया गया है. इसके अलावा विवेक आर्य को सीईओ जिला परिषद जींद और सीईओ डीआरडीए जींद लगाया गया है.

वहीं प्रदीप कुमार को स्पेशल ऑफिसर सेनिटेशन रोहतक लगाया गया है. वहीं प्रदीप अहलावत को स्पेशल ऑफिसर सेनिटेशन मानेसर लगाया गया है. इसके अलावा शशि वसुंधरा को ज्वाइंट डायरेक्टर अर्बन लोकल बॉडीज लगाया गया है. वहीं प्रदीप कुमार को स्पेशल ऑफिसर सेनिटेशन पानीपत लगाया गया है. इसके अलावा अनिल कुमार यादव को स्पेशल ऑफिसर सेनिटेशन यमुनानगर लगाया गया है. वहीं अश्विर सिंह को स्पेशल ऑफिसर सेनिटेशन फरीदाबाद लगाया गया है. हरबीर सिंह को स्पेशल ऑफिसर सेनिटेशन हिसार लगाया गया है. वहीं अमित कुमार को स्पेशल ऑफिसर सेनिटेशन करनाल लगाया गया है. प्रतीक हुड्डा को स्पेशल ऑफिसर सेनिटेशन अंबाला लगाया गया है.

Major administrative reshuffle in Haryana eight IAS and 12 HCS officers transferred

Major administrative reshuffle in Haryana eight IAS and 12 HCS officers transferred

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *