कोटा से सीएम भजनलाल शर्मा का संदेश: अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को विश्व के सबसे बड़े रावण दहन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोटा पहुंचे. वे शाम को हेलीकॉप्टर से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ कोटा एयरपोर्ट पर उतरे. वे सीधे सर्किट हाउस पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं से संवाद किया. इस दौरान मंत्री मदन दिलावर, हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा, कल्पना देवी सहित जिला अध्यक्षों और बूंदी के रामेश्वर मीणा समेत कई कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया.

सीएम भजनलाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों में काफी अच्छे काम हो रहे हैं. लोगों की जरूरतें पूरी हो रही हैं, लेकिन हम सभी का यह दायित्व है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ऐसा न रहे, जिसे राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ न मिल रहा हो.

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं अंतिम पायदान पर खड़े हुए व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार नहीं होगा, तब तक देश का कल्याण नहीं होगा. सीएम ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि सेवा पखवाड़े के तहत चल रहे इन शिविरों के जरिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम कतार में बैठे व्यक्ति तक कैसे पहुंच सकता है?, इसकी चिंता उन्हें करनी चाहिए.

कोटा दशहरे की भव्यता पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि कोटा दशहरा अपने आप में निराला है. इसका नाम देश के प्रमुख दशहरे मेलों में आता है. यहां विश्व का सबसे बड़ा रावण का पुतला 221 फीट का बनाया गया है. यह अपने आप में निराला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *