हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सूबे के बुजुर्गों को दिवाली गिफ्ट दिया है. सीएम ने बुढ़ापा पेंशन 3000 से बढ़ाकर 3200 रुपये करने का ऐलान किया है. बढ़ी हुई पेंशन 1 जनवरी 2025 से लागू होगी. नवंबर से बुजुर्गों को 3200 रुपये पेंशन मिलेगी. पंचकूला में आज सरकार के एक साल पूरा होने पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी ने बजुर्गों को बुढ़ापा पेंशन बढ़ाकर दिवाली गिफ्ट दिया.
एक साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री ने हरियाणा सरकार की कॉफी टेबल बुक लॉन्च की. इस मौके पर सीएम नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार जन विश्वास- जन विकास समारोह मना रही है. हरियाणा के सीएम ने सरकार की उपलब्धियां गिनवाई और कहा “हमने गरीबों को प्लॉट आवंटित किए. आवास योजना का लाभ लोगों को मिला है. ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए राशि जारी की हैं. प्रदेश के हित में लगातार काम किए जा रहे हैं.”
मुख्यमंत्री नायब सैनी की प्रमुख घोषणाएं:
- बुढ़ापा पेंशन 3000 से बढ़ाकर 3200 रुपये करने का ऐलान किया है. बढ़ी हुई पेंशन 1 जनवरी 2025 से लागू होगी. नवंबर से बुजुर्गों को 3200 रुपये पेंशन मिलेगी.
- 26 और 27 2025 जुलाई को ग्रुप सी पदों की भर्ती के लिए सीईटी परीक्षा का संचालन किया गया था. युवाओं ने दस्तावेजों में सुधार करने के लिए पोर्टल खोलने की मांग की थी. जिस पर संज्ञान लेते हुए हरियाणा कर्मचारी आयोग ने करेक्शन पोर्टल को खोल दिया है. ये पोर्टल 17 अक्तूबर 2025 से लेकर 24 अक्तूबर 2025 रात 11:59 बजे मिनट तक खुला रहेगा.
- 100 गज प्लॉट के लाभार्थी, जिनकों आज अधिकार पत्र प्रदान किए गए हैं. उनको रजिस्ट्री कराने की सुविधा के लिए धनतेरस के दिन भी तहसील खुली रहेंगी.
सीएम ने कहा कि “मैंने बजट भाषण में हरियाणा के 10 जिलों में इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप बनाने की योजना बारे बताया था. क्लस्टर के अंदर किसानों द्वारा भूमि आमंत्रित की गई है. एक क्लस्टर में लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा.” सीएम ने कहा कि “जापान दौरे पर जिस किसी व्यक्ति से बात की, उसने हरियाणा में निवेश करने की बात कही, हर किसी की जुबान पर पीएम नरेंद्र मोदी का नाम था. जापान से भारत में 5 हजार करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए गए.