हरियाणा की महिलाओं के बैंक अकाउंट में पहुंचे 2100 रुपये, लाडो लक्ष्मी योजना के तहत सीएम सैनी ने ट्रांसफर की पहली किस्त

हरियाणा दिवस के मौके पर सीएम नायब सैनी ने पंडित दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 5 लाख 22 हजार 162 महिलाओं के खाते में 2100 रुपये की पहली किस्त भेजी. मुख्यंत्री नायब सैनी ने कहा ” हमने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1 नवंबर 2025 से पहली किश्त देने की घोषणा की थी. 31 अक्टूबर 2025 तक इसके लिए ऐप पर 5 लाख 22 हजार 162 रजिस्ट्रेशन हुए.

सीएम ने कहा “इस योजना का लाभ सभी 23 वर्ष की महिलाएं ले सकती हैं. जिस परिवार की आय एक लाख से कम हो, उस परिवार की सभी महिलाएं इसका लाभ ले सकती हैं. लाडो लक्ष्मी ऐप पर महिलाएं किसी भी समय रजिस्ट्रेशन कर सकतीं हैं. आवेदन पूरा होते ही 24 से 48 घंटे में पूरी वेरिफिकेशन प्रक्रिया हो जाती है, SMS से पात्र को सूचित भी किया जाता है. एप पर लाइव फोटो अपलोड करनी होती है और आधार से ekyc हो जाती है.

मुख्यमंत्री ने बताया “5 लाख 22 हजार 162 महिलाओं को इसका लाभ मिला है. इन सभी पात्र बहन बेटियों को आज मैं 2100 रुपये सीधे उनके खाते में डाल रहा हूं. इसके अलावा 3 लाख 46 हजार 983 पात्र महिलाओं ने आधार kyc का चरण पूरा कर लिया है. ये बहन बेटियां जैसे ही ekyc कर लेंगी. उनके खाते में भी सीधे 2100 रुपये पहुंच जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *