पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल और अमनजोत कौर से वीडियो कॉल के माध्यम से बात की। सीएम ने खिलाड़ियों को ऐतिहासिक जीत की बधाई दीं। सीएम ने कहा कि आप दिल लगाकर खेलिए, हम सब आपके साथ हैं। सभी को एक बार फिर इस शानदार जीत की ढेरों शुभकामनाएं।
मान ने कहा कि वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पंजाब लेकर आनी है। अगर जरूरत पड़ी तो मैं बीसीसीआई से बात कर लूंगा। पंजाब के लोग भी वर्ल्ड कप ट्राफी को देखना चाहते हैं। मान ने कहा कि ये बड़ी उपलब्धि है। ऑस्ट्रेलिया को हराना भी खास था। मान ने हरमनप्रीत काैर से कहा कि 12 बजे जो आपने कैच पकड़ी तो आपने तारीख नहीं, इतिहास बदल दिया।