बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ‘सनातन हिंदू एकता यात्रा’ निकाल रहे हैं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता यात्रा की शुरुआत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के छतरपुर से हो गई है, जो वृंदावन पहुंचकर संपन्न होगी. बागेश्वर धाम सरकार की अगुवाई में निकल रही इस यात्रा में शामिल होने के लिए शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुयायियों के साथ ही देशभर से साधु संत दिल्ली पहुंचे हैं. दरअसल, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता यात्रा दिल्ली के छतरपुर मंदिर परिसर से शुरू हुई. यात्रा की शुरुआत के मौके पर विशाल कार्यक्रम हुआ, जिसमें धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के देशभर से आए श्रद्धालुओं के साथ ही संत-महंत और आम नागरिक शामिल हुए.
इस कार्यक्रम के मंच से देश के प्रतिष्ठित साधु-संतों ने मंच से सनातन धर्म की एकता और रक्षा का संदेश दिया. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी इस कार्यक्रम को संबोधित किया. अपने संबोधन में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सनातन धर्म सिर्फ आस्था नहीं है. यह भारत की आत्मा है. उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर अपने धर्म, अपनी संस्कृति और अपने राष्ट्र की रक्षा करनी होगी.
इस आयोजन के दौरान कार्यक्रम स्थल ‘जय श्रीराम’, ‘सनातन धर्म अमर रहे’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गुंजायमान रहा. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यात्रा में शामिल होने पहुंचे लोगों ने भारत को सनातन राष्ट्र घोषित करने की मांग भी बुलंद की. गौरतलब है कि देश की राजधानी से शुरू हुई धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यह यात्रा अलग-अलग जगहों पर रुकते हुए वृंदावन तक जाएगी.
दिल्ली से वृंदावन तक की यात्रा में जगह-जगह धार्मिक सभाएं होंगी और भजन के कार्यक्रम भी होंगे. वहीं, इस यात्रा को देखते हुए केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और उत्तर प्रदेश की पुलिस भी अलर्ट मोड में है. दिल्ली से वृंदावन तक, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यात्रा के मार्ग पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं.
Phase 1 Schedule: 7 Nov – 8 Nov 2025
| दिनांक: 07/11/2025 यात्रा प्रारंभ छतरपुर मंदिर, दिल्ली रात्रि विश्राम जीरखोद मंदिर |
दिनांक: 08/11/2025 दोपहर भोजन विश्राम चलित भोजन (मेडिकल कॉलेज के पास) रात्रि विश्राम दशहरा मैदान, फरीदाबाद |
Phase 2 Schedule: 9 Nov – 10 Nov 2025
| दिनांक: 09/11/2025 दोपहर भोजन विश्राम बल्लभगढ़ मंडी रात्रि विश्राम सीकरी (डॉ. एच. एन. अग्रवाल की भूमि) |
दिनांक: 10/11/2025 दोपहर भोजन विश्राम पृथला (लूथरा जी की भूमि) रात्रि विश्राम सेकेंडरी स्कूल, पलवल |
Phase 3 Schedule: 11 Nov – 12 Nov 2025
| दिनांक: 11/11/2025 दोपहर भोजन विश्राम पलवल शुगर मिल रात्रि विश्राम मीतरोल (प्रधान जी की भूमि) |
दिनांक: 12/11/2025 दोपहर भोजन विश्राम वनचारी (जे. बी. एम.) रात्रि विश्राम होडल मंडी |
Phase 4 Schedule: 13 Nov – 14 Nov 2025
| दिनांक: 13/11/2025 दोपहर भोजन विश्राम कोटवन बॉर्डर (सेल्स टैक्स) रात्रि विश्राम कोसी मंडी |
दिनांक: 14/11/2025 दोपहर भोजन विश्राम वेकमेड इंड. कंपनी के सामने रात्रि विश्राम गुप्ता रेजिडेंसी |
Phase 5 Schedule: 15 Nov – 16 Nov 2025
| दिनांक: 15/11/2025 दोपहर भोजन विश्राम यादव हरियाणा ढाबा के पास रात्रि विश्राम राधा गोविंद जी मंदिर |
दिनांक: 16/11/2025 भोजन – आशीर्वचन चारधाम छठीकरा पदयात्रा विराम श्री बांके बिहारी जी दर्शन वृन्दावन |
- समाज में समरसता स्थापित हो।
- भारत एक गौरवशाली हिंदू राष्ट्र बने।
- मां यमुना स्वच्छ और सुंदर बहे।
- ब्रजधाम क्षेत्र मांस और मदिरा से पूर्णतः मुक्त हो।
- गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान मिले तथा गौ अभयारण्य की स्थापना हो।
- प्राचीन वृंदावन पुनः स्थापित हो, वहां के मंदिर और रज सुरक्षित रहें।
- श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण हो।
पदयात्रा के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था
पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीका कहना है कि अब समय आ गया है जब भारत का प्रत्येक सनातनी अपने दोनों भुजा उठाकर सिंह के समान गर्जना करे और धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए आगे बढ़े। आपकी एकता ही भारत को हिंदू राष्ट्र बनाएगी, और यही सामूहिक शक्ति भारत को पुनः विश्वगुरु बनाएगी। पदयात्रा में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। इसकी जानकारी आपको बागेश्वर धाम के आधिकारिक सोशल मीडिया पेजों के माध्यम से समय-समय पर मिलती रहेगी। आप सभी बालाजी भक्तों एवं सनातनी भाई-बहनों से आग्रह है कि बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर इस ऐतिहासिक पदयात्रा को सफल बनाएं।