जींद में सीएम नायब सिंह सैनी ने पांच परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जींद में 103 करोड़ 30 लाख 84 हजार रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसमें से 28 करोड़ 54 लाख सात हजार रुपये की लागत से तैयार तीन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ. वहीं 74 करोड़ 76 लाख 77 हजार रुपये की लागत से तैयार होने वाली दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया.

नरवाना के जल सेवा मंडल के तहत 22 करोड़ 31 लाख 74 हजार रुपये की लागत से सुदकैन डिस्ट्री के पुनर्वास कार्य (आरडी 56000 से 118000 तक) का, खेल विभाग द्वारा तीन करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक उचाना के गांव डूमरखां कलां में मल्टीपर्पज हॉल, दो करोड़ 70 लाख 33 हजार रुपये की लागत से गांव सुदकैन कलां में जलापूर्ति योजना के नवीनीकरण, उन्नयन और शेष वितरण पाइप लाइन बिछाने के कार्य का उद्घाटन किया गया.

cm-nayab-singh-saini-inaugurated-and-laid-foundation-stone-of-five-projects-in-jind

पब्लिक हेल्थ विभाग द्वारा 43 करोड़ 81 लाख 29 हजार रुपये की लागत से महाग्राम योजना के तहत गांव नगूरां में जलापूर्ति प्रणाली को सुदृढ़ करने और दूसरे वाटर वर्क्स के निर्माण कार्य, पब्लिक हेल्थ विभाग द्वारा 30 करोड़ 95 लाख 48 हजार रुपये की लागत से महाग्राम योजना के तहत गांव छात्तर में सीवरेज योजना लागू करने के कार्य की आधारशिला रखी गई.

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस का काम केवल और केवल दुष्प्रचार करना है. मुद्दा हासिल करने के लिए ये हाथ पांव मार रहे हैं, लेकिन इनके पल्ले कुछ नहीं है. मनरेगा की आड़ में हुए भ्रष्टाचार को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने विकसित भारत जी राम जी ग्रामीण को शुरु किया और अब 100 नही 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी. साथ ही एक लाख 51 हजार 282 करोड़ इसके लिए आवंटित किए लेकिन कांग्रेस इसे लेकर भी दुष्प्रचार करने लगी. कांग्रेस केवल और केवल झूठ बोलती है. 24 घंटे बिजली देने की भी कांग्रेस ने बात कहीं थी लेकिन किया कुछ नहीं. कांग्रेस ने पेंशन के मुद्दे पर भी प्रदेश को गुमराह करने की कोशिश की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *