इमार गोमती ग्रीन में क्लब हाउस की अवैध बिक्री का विरोध, महिलाओं समेत बड़ी संख्या में निवासियों का प्रदर्शन

इमार इंडिया पर मनमाने ढंग से निवासियों की सहूलियत को लेकर बनाए गए क्लब को एक बाहरी एजेंसी को बेच दिया गया जहां अब व्यावसायिक गतिविधियाँ चालू हो गयी जिसके चलते निवासियों की सुरक्षा में जहां एक तरफ़ सेंध लग रही वहीं आए दिन रात रात भर चलने वाले कार्यक्रमों के चलते बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही लोगों के आराम में खलल पड़ रहा। हाथों में वैनर पोस्टर लिए निवासियों ने क्लब के साथ साथ इमार इंडिया के कार्यालय पर सांकेतिक प्रदर्शन किया। इमार गोमती ग्रीन में बिजली पानी एवं सीवर को समस्या से रोजाना दो चार हो रहे व्यथित निवासियों ने सरकार एवं एलडीए को चेतावनी देते हुआ कहा क़ी अगर समय रहते क्लब नियसियों को नहीं सौंपा गया और समस्याएं दूर नहीं हुईं तो हम सब ज़ोरदार प्रदर्शन करेंगे। आरडब्लूए अध्यक्ष राज क़िशोर राकेश, श्वेता श्रीवास्तव, पूजा अहमद, नीलम पांडेय, भारती बर्नवाल, तारा सिंह, श्वेता गौतम, अनीता मौर्य, पारुल जायसवाल, साधना चौधरी ज्ञानेश्वर पांडेय. कैप्टन जनैद, कर्नल सीमांत, विजय गुप्ता, सुधा चक, विवेक, संतोष यादव, उज्ज्वल त्रिपाठी, राजीव सिंह, एसडी मौर्य सहित भारी संख्या में निवासियों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *