आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पवित्र धाम Sachkhand Sri Harmandir Sahib पहुंचकर मत्था टेका और देश तथा पंजाब की खुशहाली, शांति और समृद्धि के लिए अरदास की।
इस अवसर पर दोनों नेताओं ने गुरु घर में नतमस्तक होकर प्रदेश और देश के लोगों की भलाई की कामना की। उन्होंने गुरु साहिब के दरबार में श्रद्धा व्यक्त करते हुए समाज में भाईचारे, विकास और शांति के लिए प्रार्थना की।
गुरुद्वारा परिसर में पहुंचने पर श्रद्धालुओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। दर्शन और अरदास के बाद उन्होंने गुरु की कृपा से देश और पंजाब में सुख-शांति और तरक्की की कामना की।