एसीई ग्रुप के चेयरमैन अजय चौधरी के भतीजे आकाश की शादी में जुटीं बड़ी हस्तियां, गुरुग्राम से बारात की भव्य झलक

एसीई ग्रुप के चेयरमैन Ajay Chowdhary के भतीजे आकाश की शादी समारोह बड़े ही भव्य और शानदार अंदाज़ में संपन्न हुआ। आकाश, अजय चौधरी के बड़े भाई प्रताप राठी के सुपुत्र हैं। इस अवसर पर आयोजित विवाह समारोह में देश-प्रदेश की कई बड़ी हस्तियों, उद्योगपतियों, सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों ने शिरकत कर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।

गुरुग्राम से निकली बारात बेहद भव्य रही, जिसमें परिजनों, मित्रों और मेहमानों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। बैंड-बाजे और आतिशबाजी के बीच बारातियों ने जमकर नृत्य किया और समारोह को यादगार बना दिया। इस दौरान बारात की कई आकर्षक झलकियां और वीडियो भी सामने आए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

समारोह में शामिल अतिथियों ने आकाश और उनके जीवनसाथी को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। परिवार की ओर से आए सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया गया और इस खुशी के मौके को परिवार व मित्रों के साथ उल्लासपूर्वक मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *