Select धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर हल्द्वानी में शक्ति प्रदर्शन, राजनाथ सिंह ने जनसभा को किया संबोधित धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर हल्द्वानी में शक्ति प्रदर्शन, राजनाथ सिंह ने जनसभा को किया संबोधित

उत्तराखंड: केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तराखंड दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया. कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम धामी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा सीएम धामी ने इन चार सालों में धुआंधार काम किया है. उन्होंने कहा सीएम धामी धाकड़ ही नहीं धुरंधर भी हैं.

अपने संबोधन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा उत्तराखण्ड की यह भूमि वेदों और देवों की भूमि है. उन्होंने कहा मैं उत्तराखण्डवासियों के स्वभाव से अच्छी तरह परिचित हूं. यहां के लोगों में पर्वत सी अटलता देखने को मिलती है. राजनाथ सिंह ने कहा उत्तराखण्ड आस्था, अध्यात्म और संस्कृति की भूमि है. यह ऋषि-मुनियों की धरती है. यह तपोभूमि है. यहां की ज्ञान, साधना और संस्कारों की परंपरा पूरे राष्ट्र को दिशा देती है.

राजनाथ सिंह ने कहा उत्तराखण्ड देवभूमि, तपोभूमि होने के साथ ही वीर भूमि भी है. जब भी देश की सीमाओं की सुरक्षा की बात आती है तो उत्तराखण्ड के वीर इसमें पीछे नहीं हटते. उन्होंने कहा उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूसरे कार्यकाल के चार वर्ष पूरे हो रहे हैं. पिछले पाँच वर्षों से धामी जी मुख्यमंत्री हैं, जबकि 9 वर्षों से भाजपा की सरकार है. यह कार्यकाल असाधारण है.

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों की जो चिंता की है. उसके लिए उनका आभार।. उत्तराखण्ड सरकार ने परमवीर चक्र से सम्मानित जवानों की अनुग्रह राशि को ₹50 लाख से बढ़ाकर ₹1.5 करोड़ करने का कार्य किया है.

राजनाथ सिंह ने कहा 2022 में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में हमने स्पष्ट बहुमत हासिल किया था. उस समय मैंने कहा था कि हमारे ये धामी ‘धाकड़ धामी’ हैं, और अब मैं कहता हूं कि मुख्यमंत्री धाकड़ होने के साथ ही ‘धुरंधर धामी’ भी हैं. राजनाथ सिंह ने कहा चार वर्ष पूरे होने पर सीएम धामी ने चौका मारा है. छह वर्ष पूरे होने पर धामी छक्का मारने में भी कामयाब होंगे.

छवि

राजनाथ सिंह ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने तेजी से विकास किया है. बुनियादी ढांचे का विकास हो, पर्यटन को नई दिशा देना हो या युवाओं को रोजगार देना, हर क्षेत्र में धामी ने अच्छा काम किया है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार के प्रयासों से उत्तराखण्ड देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

राजनाथ सिंह ने कहा उत्तराखण्ड की धरती नारी सशक्तिकरण की भी भूमि है. यह कर्णावती, गौरा देवी और बछेंद्री पाल की धरती है। यहां की बेटियों ने अपने कार्यों से पूरे भारत का नाम रोशन किया है. सरकारी सेवाओं में भी यहां महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है. सरकारी नौकरियों में मातृशक्ति को 30 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है.

उन्होंने कहा सैनिकों के सम्मान में सैन्य धाम का निर्माण किया गया है. यहां चारधाम ऑल वेदर रोड पर काम चल रहा है. यह एक ऐतिहासिक परियोजना है। पहले यात्रियों को जोखिम भरी सड़कों पर सफर करना पड़ता था, अब इस परियोजना के माध्यम से सुरक्षित और हर मौसम में चलने योग्य सड़कों का निर्माण किया जा रहा है.

राजनाथ सिंह ने कहा पहले उत्तराखण्ड में घोटाले होते थे, लेकिन अब यदि कोई घोटाला करता है तो उसका स्थान जेल होता है। 200 से अधिक भ्रष्टाचारियों को जेल पहुंचाकर उत्तराखण्ड सरकार ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है.

उन्होंने कहा हम सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं. उत्तराखण्ड देवभूमि होने के साथ ही संस्कृति का भी केंद्र है, जिसकी पवित्रता बनाए रखना जरूरी है. उन्होंने कहा आज पूरी दुनिया युद्ध से प्रभावित हैं. युद्ध के बीच हमारे प्रधानमंत्री ने अब तक भारत को संकट में नहीं फसने दिया है. मेरी जनता से अपील है कि वो इस कार्य के लिए मोदी जी का समर्थन करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *