विद्यालयों को ‘आनंदघर’ बनाने वाले 50 शिक्षक ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान से लखनऊ में होंगे सम्मानित

शैक्षिक संवाद मंच द्वारा विद्यालय को ‘आनंदघर’ बनाने की संकल्पना को साकार कर रहे देश के कर्मठ शिक्षकों और शिक्षिकाओं को सम्मानित करने के लिए आगामी 12 अप्रैल, 2026 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक भव्य राष्ट्रीय सम्मान एवं पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस गौरवशाली कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से चयनित नवाचारी शिक्षकों को ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान-2026’ से विभूषित किया जाएगा। मंच के संयोजक दुर्गेश्वर राय और अध्यक्ष विनीत कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से इस सम्मान हेतु चयनित 50 शिक्षक-शिक्षिकाओं की पहली सूची जारी करते हुए बताया कि यह सम्मान उन गुरुजनों का शिक्षा की बेहतरी के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है।

इस विशेष अवसर पर सात महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा। इनमें मेरी शिक्षकीय यात्रा ‘अन्विति’, ‘पलाश की छाँव में’, ‘परिवेश से कैसे सीखें’ सहित अन्य महत्वपूर्ण कृतियाँ शामिल हैं

सम्मानित होने वाले विशिष्ट शिक्षकों की इस प्रथम सूची में उत्तर प्रदेश से सुनीता वर्मा, निशा सिंह, अमिता सचान, सारिका श्रीवास्तव और कनक (लखनऊ); डॉ. श्रवण कुमार गुप्त और विन्ध्येश्वरी प्रसाद विन्ध्य (वाराणसी); वत्सला, अन्नपूर्णा शर्मा, प्रियंका शर्मा, प्रशांत सिंह और डॉ. अलका गुप्ता (कानपुर नगर); आलोक शर्मा और प्रतीक्षा त्रिपाठी (कानपुर देहात); धर्मेन्द्र कुमार त्रिवेदी, रेखा कुशवाहा और पूनम वर्मा (उन्नाव) अशोक कुमार सिंह, विवेक पाठक और सौरभ कुमार गुप्ता (गोंडा); सविता देवी, दीप्ति राजपूत, अर्चना गुप्ता और मीरा रविकुल (बाँदा); दीपा त्रिपाठी और गुंजन भदौरिया (कन्नौज); विजय शंकर यादव (अम्बेडकर नगर) वंदना श्रीवास्तव और प्रतीक गुप्ता (बहराइच); प्रज्ञा गौरव और राजश्री यादव (आगरा); मिथुन भारती और प्रियंका त्रिपाठी (हमीरपुर); अलका शुक्ला और अंकिता सिंह (प्रतापगढ़); डॉ. संजीव कुमार और दाऊ दयाल वर्मा (इटावा); चंचल सिसोदिया और सीमा तोमर (हापुड़); श्रुति त्रिपाठी और माधुरी त्रिपाठी (बस्ती); मीरा कुमारी (मऊ); हिना नाज (जालौन), शंकर रावत (बलिया), डॉ. सुनील कुमार तिवारी (फतेहपुर), आदित्या कुमारी (खीरी) और डॉ. रमा दुबे (एटा) को यह गौरव प्राप्त होगा। उत्तर प्रदेश के बाहर से उत्तराखंड के डॉ. सुरेन्द्र कुमार आर्यन (देहरादून), हरियाणा के अशोक कुमार (रेवाड़ी) और छत्तीसगढ़ के धर्मानंद गोजे (सूरजपुर) को भी इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *