नोएडा। Ace Group ने नोएडा के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुभारंभ के ऐतिहासिक अवसर पर देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया है।
इस अवसर पर Ace Group के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह विश्वस्तरीय एयरपोर्ट परियोजना न केवल नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा देगी, बल्कि निवेश, रोजगार और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व वृद्धि सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश को वैश्विक स्तर पर एक मजबूत पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Ace Group ने किया Noida International Airport के शुभारंभ पर Narendra Modi व Yogi Adityanath का अभिनंदन #acegroup #noidainternationalairport #nodia pic.twitter.com/9hWKSf9TND
— NewsAbhi TaK Live (@Newsabhitak7) March 28, 2026
Ace Group का मानना है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन से क्षेत्र में औद्योगिक, वाणिज्यिक एवं रियल एस्टेट गतिविधियों को नई गति मिलेगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और लाखों लोगों के लिए नए अवसर सृजित होंगे।
समूह ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि यह एयरपोर्ट भारत की प्रगति और विकास की नई उड़ान का प्रतीक बनेगा।