महाकुंभ में लगा बॉलीवुड का मेला; अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ और अभिषेक बनर्जी ने लगाई आस्था की डुबकी – News Abhi Tak

महाकुंभ में लगा बॉलीवुड का मेला; अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ और अभिषेक बनर्जी ने लगाई आस्था की डुबकी

महाकुंभ के समापन में कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में श्रद्धालुओं के साथ वीआईपी लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में सोमवार को बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार, अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिषेक बनर्जी अपने परिचितों के साथ महाकुंभ पहुंचकर त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई.

त्रिवेणी में स्नान करने के बाद अक्षय कुमार ने महाकुंभ में व्यवस्था को लेकर सीएम योगी की तारीफ की. अक्षय कुमार ने कहा, “बहुत ही अच्छा लगा. यहां पर बहुत ही अच्छी व्यवस्था है. इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं. इस कुंभ में सभी बड़े-बड़े लोग आ रहे हैं और जो इंतजाम किया गया है, वो बहुत ही अच्छा है. मैं सारे कर्मचारी और पुलिस का धन्यवाद करता हूं.

बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री कटरीना कैफ अपनी मां के साथ सोमवार को महाकुंभ पहुंची. उन्होंने त्रिवेणी संगम का दर्शन पूजन कर परमार्थ निकेतन के शिविर में जाकर स्वामी चिदानन्द सरस्वती और साध्वी भगवती से मिलकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. इस अवसर कैटरीना कैफ ने कहा कि महाकुंभ आकर बहुत अच्छा लगा रहा है. यहां सुखद की अनुभूति प्राप्त हो रही है. स्वामी चिदानंद ने आशीर्वाद देने के साथ ही उनके मस्तक पर तिलक लगाया और न्हें भगवान शिव की मूर्ति और रुद्राक्ष का पौधा भेंट भी किया. स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि जब बॉलीवुड जैसी लोकप्रिय इंडस्ट्री के सितारे महाकुम्भ में आते हैं तो उन्हें देखकर समाज के दूसरे युवा भी धर्म और संस्कृति से जुड़ने के लिए प्रेरित करता है. इसके साथ ही यह संदेश भी जाता है कि आध्यात्मिकता केवल साधु संतों तक ही सीमित नहीं है. बल्कि यह समाज के हर व्यक्ति के जीवन का अभिन्न अंग हो सकता है. साध्वी भगवती सरस्वती ने कहा कि युवा कि पीढ़ी को यह समझना चाहिए कि अध्यात्म सिर्फ बुजुर्गों या साधु संतों के लिए नहीं है, यह हर व्यक्ति के जीवन का अभिन्न अंग है. जिसका समझ हासिल करने के साथ सभी को पालन करना चाहिए.

फिल्म स्त्री-2, पाताललोक जैसे वेबसीरीज से मशहूर हुए अभिषेक बनर्जी भी महाकुंभ पहुंचकर स्नान किया. अभिषेक बनर्जी ने कहा कि वह 7 दिनों से फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं. यहां पर रहकर पूरी दुनिया देखने को मिली. यहां आकर बहुत अच्छा अनुभव रहा है. यहां के नराजे अपने आप में अद्भुत हैं.

महाकुंभ मेले में आज त्रिपुरा सरकार के वित्त मंत्री प्रणजीत सिन्हा राय परिवार समेत पहुंचकर स्नान किया. मंत्री रतन लाल नाथ, कैबिनेट मंत्री सुधांशु दास भी परिवार समेत पहुंचे. महाराष्ट्र सरकार के राज्य मंत्री माधुरी मिसल, महाराष्ट्र डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे, उड़ीसा सरकार के उपमुख्यमंत्री केवी सिंह देव, कर्नाटक विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष चलावडी टी नारायन स्वामी, सांसद डॉ. भागवत कराड़, उत्तराखण्ड सरकार के वित्त मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल, उत्तरधीमठ के जगद्गुरु मधावाचार्य, राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली की सदस्य डॉ. अर्चना मजूमदार, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, हरियाणा राज्यपाल डॉ. वसंता राव, एमपी के दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री सावन सोनकर, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग, मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा, उप्र लघु उद्योग निगम लि. के अध्यक्ष राकेश गर्ग, महाराष्ट्र के विधायक श्रीकान्त भारतीया, महाराष्ट्र के मंत्री डॉ. उदय सामंत, झारखंड लोक सेवा आयोग की सदस्य डॉ. अजिता भट्टाचार्या, झारखंड के राज्यसभा सदस्य डॉ. महूआ मांझी, पश्चिम बंगाल के बागुनाथपुर पुरुलिया विधायक विवेकानंद बाउरी, पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार सांसद मनोज तिग्गा, भारत सेवा आश्रम संघ बेलडांगा शाखा स्वामी प्रदीप्तानन्द जी महाराज, महाराष्ट सरकार के सभापति श्रीराम शिंदे, मुख्य सचिव सुजाता सौनिक, राज्य मंत्री अजय टम्टा, सांसद कमलजीत सहरावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गुलाब राव पाटिल, काशी मठाधीश श्री श्री संयमीन्द्र तीर्थ स्वामी जी, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री दादाजी भुसे, पीठाधिपति 1008 श्री सत्यातमतीर्थ स्वामी आदि संगम में डुबकी लगाई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *