उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी, विकासनगर चकराता मार्ग पर मुश्किल में फंसे यात्री

प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने ठंडक बढ़ा दी है तो मैदानी इलाकों में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. धर्मनगरी हरिद्वार में मौसम ने अचानक करवट और झमाझम बारिश देखी गई. हरिद्वार के रानीपुर मोड़, भगत सिंह चौक,ज्वालापुर, राम चौक, शंकराचार्य चौक के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में बारिश पड़ती दिखाई दे रही है.

गौरतलब है कि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से कुछ जिलों में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया था. धर्मनगरी हरिद्वार में बारिश से आम जनजीवन पर खासा असर देखने को मिला है. जहां बच्चे एग्जाम के चलते छाता लेकर स्कूल जाने को मजबूर दिखाए दिए. वहीं ऑफिस जाने के लिए भी लोगों को रेनकोट का सहारा लेना पड़ा. अभी भी हरिद्वार में लगातार बारिश हो रही है.

वहीं स्थानीय निवासियों का कहना है कि कल से तेज हवाएं चल रही थी, जिसके बाद आज सुबह से बारिश शुरू हो गई. जिसके बाद मौसम ने भी करवट ली है. पहले की अपेक्षा से अब और अधिक ठंड बढ़ गई है. इसके साथ ही ठंडी हवाएं भी चल रही हैं.

 पहाड़ों की रानी मसूरी में देर रात से बारिश हो रही है. जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मसूरी में हो रही बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई. ठंड से बचने के लिए लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं. लगातार हो रही बारिश को देखते हुए मसूरी में सभी स्कूलों को एक दिन के लिये बंद किया गया है जिससे कि छात्र-छात्राओं को परेशानी ना हो.

RAIN AND SNOWFALL IN UTTARAKHAND

वहीं मसूरी में मजदूर और गरीब वर्ग के लोगों का बारिश और ठंड से हाल बेहाल है. मसूरी में बढ़ती ठंड से अंदेशा लगाया जा रहा है कि मसूरी और आसपास के क्षेत्र में बर्फबारी और तेज बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक उत्तराखंड की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. बर्फबारी के अनुमान को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है.

RAIN AND SNOWFALL IN UTTARAKHAND

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *