यूपी के झांसी में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे. यहां उन्होंने स्मार्ट सिटी की परियोजना का उद्घाटन किया और युवाओं को 5 लाख रुपए ब्याजमुक्त लोन बांटे. इसके साथ ही मंडलीय समीक्षा बैठक में भी CM योगी वर्चुअल रूप से शामिल हुए.
झांसी में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुंभ के बाद झांसी आने की उनकी बहुत इच्छा थी, जो आज पूरी हुई है. बुंदेलखंड की जनता का महाकुंभ में बड़ा योगदान रहा है, जिसका धन्यवाद देना मेरे कर्तव्य है.
झांसी ललितपुर के युवाओं को सीएम उद्यमी योजना के तहत एक लाख युवाओं को रोजगार के लिए ऋण देना है. व्यवसाय में धैर्य की जरूरत है. मार्केट की नब्ज को टटोलकर काम करें. महाकुंभ में युवाओं ने व्यापार की दृष्टि से देखकर बाइक से यात्रियों को छोड़कर लाखों रुपए कमाए.
5 हजार की पूंजी को ईमानदारी से 25 लाख कर सकते हैं. 25 लाख से ढाई करोड़ हो सकता है. लोग आपको उद्यमी की नजरों से देखेंगे. आपका सम्मान बढ़ेगा. हर जनपद में एक हजार युवाओं को जोड़ने की जरूरत है. हर विभाग को ये काम करना है. प्रदेश पिछड़ रहा था. मोदी पर जनता ने भरोसा जताया.
नया कीर्तिमान स्थापित हुआ. बीमारू प्रदेश नंबर 2 की अर्थव्यवस्था में शामिल हुआ. पहले बुंदेलखंड खनन माफिया से पीड़ित था. हमने मुक्त कराया. आज ललितपुर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है.
झांसी कन्वेंशन सेंटर बनेगा, जिसमें 5 हजार की क्षमता के आयोजन और प्रदर्शनी लगेगी. बुंदेलखंड के हर घर में पेयजल में पहुंचने वाला है. माफिया राज दंगाइयों को बुंदेलखंड, प्रदेश में दुबारा पैर नहीं रखने देना. हर मंडी में माता साबरी के नाम पर सस्ती कैंटीन खुलेगी, जिसमें बैठने की अच्छी व्यवस्था होगी.