लखनऊ सुपर जायंट्स टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, टीम को दीं शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश: इंडियन प्रीमियर लीग से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) टीम ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. जिसमें टीम के मालिक संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत भी शामिल थे. मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने आगामी आईपीएल सीजन के लिए लखनऊ टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं.

इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ सुपर जायंट्स के पिछले प्रदर्शनों की प्रशंसा की और टीम की प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना पर प्रकाश डाला. उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और आईपीएल 2025 की ट्रॉफी उठाने का प्रयास करेंगे.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, ‘लखनऊ सुपर जायंट्स ने पिछले सीजन में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है. यह टीम समर्पण, अनुशासन और खेल की सच्ची भावना का प्रतिनिधित्व करती है. मुझे उम्मीद है कि इस सीजन में भी खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे और राज्य को गौरवान्वित करेंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने LSG की टीम पर भरोसा जताते हुए खेल भावना के बनाए रखने का आग्रह किया और पूरी टीम को बेहतर मैच खेलने की अपील भी की. इस मुलाकात में LSG टीम ने योगी सरकार की प्रशंसा की और खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की सरहाना भी की.

बता दें लखनऊ आईपीएल 2025 सीजन का अपना पहला मैच 24 मार्च को विशाखापट्नम के एसीएवीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी. लखनऊ आईपीएल 2022 और 2023 सीजन के प्लेऑफ में पहुंची, इससे पहले दो बार एलिमिनेटर में बाहर हो गई. आईपीएल 2024 में एलएसजी अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *