पंचकूला पुलिस लाइन में आज सुबह 6 बजे से 7 बजे तक आयुष विभाग द्वारा एक योग सत्र का आयोजीत किया गया. इसमें डीसीपी पंचकूला समेत अन्य अधिकारियों और लगभग 650 पुलिसकर्मियों ने भाग लिया. यह योग सत्र को आगामी 21 जून को पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में होने वाले 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत आयोजित किया गया.योग सत्र के साथ-साथ पुलिस लाइन में पौधारोपण अभियान भी चलाया गया. इसमें डीसीपी सृष्टि गुप्ता, डीसीपी (क्राइम एवं ट्रैफिक) अमित दहिया और एसीपी सुरेंद्र डूडी ने सक्रिय रूप से पौधा रोपित कर भाग लिया. साथ ही आयुष विभाग के अधिकारी भी इस पहल में शामिल हुए. बताया गया कि इस अभियान के तहत आज पुलिस लाइन में लगभग 200 पेड़ लगाए जाने हैं.
रियाणा में प्राकृतिक खेती को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने और किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की. सीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती तथा जैविक खेती से उत्पादित गेहूं, धान, दालों आदि उत्पादों के लिए प्राकृतिक तथा जैविक मंडी की स्थापना गुरुग्राम में की जाएगी. साथ ही, प्राकृतिक तथा जैविक खेती से उत्पादित फल, सब्जियों के लिए हिसार में भी प्राकृतिक खेती तथा जैविक मंडी की स्थापना की जाएगी. इसके अलावा, प्राकृतिक तथा जैविक खेती के उपज के उचित मूल्य निर्धारण के लिए हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण के तहत एक समिति का गठन किया जाएगा.
प्राकृतिक खेती तथा जैविक खेती से उत्पादित गेहूं, धान, दालों आदि उत्पादों के लिए प्राकृतिक तथा जैविक मंडी की स्थापना गुरुग्राम में की जाएगी। साथ ही यह भी घोषणा की कि प्राकृतिक खेती से प्राप्त उत्पादों की ब्रांडिंग और पैकेजिंग के लिए प्रति किसान को 20 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।
इस दौरान सीएम सैनी ने यह भी कहा कि प्राकृतिक तथा जैविक खेती से उत्पादित फल, सब्जियों के लिए हिसार में भी प्राकृतिक खेती तथा जैविक मंडी की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा प्राकृतिक तथा जैविक खेती के उपज के उचित मूल्य निर्धारण के लिए हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण के तहत एक समिति का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक और जैविक खेती की उपज की जांच हेतु प्रयोगशालाएं भी स्थापित की जाएंगी, जोकि किसानों की फसल की निःशुल्क जांच करेंगी। वहीं खंड पूंडरी, जिला कैथल में कृषि विभाग की 53 एकड़ भूमि प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को नीलामी के आधार पर पट्टे पर दी जाएगी।