मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इंटर-स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में भाग लेने कुरुक्षेत्र में शिरकत की – News Abhi Tak

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इंटर-स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में भाग लेने कुरुक्षेत्र में शिरकत की

हरियाणा पुलिस की ओर से राज्य में रह रहे अवैध प्रवासियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इस कार्रवाई पर सीएम नायब सिंह सैनी ने दो टूक कहा कि ‘जो बाहर आये इस प्रकार के लोग हैं, उनको वापस भेजने का काम हम कर रहे हैं. मैंने पहले भी ये बात कही थी, जो लोग बाहर से आकर यहां रुके हुए हैं, उन्हें वापस अपने देश जाना होगा.’ ये बातें सीएम नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चल रहे इंटर कल्चर यूथ प्रोग्राम के समापन समारोह में हिस्सा लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए कही.

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शुक्रवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चल हरियाणा इंटर कल्चर प्रोग्राम में भाग लिया. कार्यक्रम में देश के 20 राज्य और चार केंद्र प्रशासित राज्यों के युवाओं के द्वारा दिए गए प्रस्तुतियां की उन्होंने सराहना की. उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम देश की संस्कृति और कल्चर को संजोए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

सफीदों में बीजेपी नेता के नेता के बेटे की हत्या के मामले पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है और जो भी इस हत्या के पीछे शामिल होगा उसे सजा दी जाएगी.

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के दूसरे सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले व्यक्ति बन चुके है जो देश और हमारे लिए गौरव की बात है. इससे पता चलता है कि देश की जनता उन्हें कितना पसंद करती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *