70 साल में पहली बार: CM भगवंत मान पहुंचे खेतों में, गांववालों से की सीधी बातचीत

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज जब लिबड़ा,समराला क्षेत्र के खेतों का दौरा किया, तो गांववासियों की हैरानी की कोई सीमा नहीं रही। उन्होंने कहा कि पिछले 70 वर्षों में पहली बार ऐसा ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला है, जब सूबे का मुखिया स्वयं लोगों के बीच, खेतों में पहुंचा और उनसे सीधे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की।

गांववासियों ने मुख्यमंत्री का नहर के पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने भी इसे गांवों में पहली बार हुआ एक ऐतिहासिक और अद्वितीय अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि नहर के पानी की उपलब्धता और बिजली की नियमित सप्लाई ने धान की खेती को सफल बनाया और किसानों की समस्याओं को काफी हद तक हल किया है।

किसानों ने यह भी बताया कि उन्होंने अब अपने जनरेटर बेच दिए हैं क्योंकि नहर के पानी की उपलब्धता के चलते अब उनकी आवश्यकता नहीं रही। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पिछले 70 वर्षों में किसी ने भी ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान ने कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं, जिनमें नशे की महामारी पर सख्ती से अंकुश लगाना और प्रभावशाली नेताओं को सलाखों के पीछे पहुंचाना शामिल है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने गांव बुरजी 4500 खब्बा पायल से गांव बौंदली के बलविंदर सिंह पुत्र हरमिंदर सिंह के खेतों को नहर का पानी पहुंचाने की योजना का उद्घाटन किया। बौंदली, बोंदल और दयालपुर गांवों की 300 एकड़ ज़मीन को नहरी पानी की आपूर्ति हेतु इस मोगे से 80 लाख रुपये की लागत से 2.5 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट को पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन खेतों में धान की फसल होने के कारण, कटाई के बाद ही पाइपलाइन बिछाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *