AAP सरकार का नशा तस्करी पर कड़ा प्रहार, पंजाब बॉर्डर पर एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात: केजरीवाल – News Abhi Tak

AAP सरकार का नशा तस्करी पर कड़ा प्रहार, पंजाब बॉर्डर पर एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात: केजरीवाल

आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में ड्रोन के जरिए बॉर्डर पार पाकिस्तान से आने वाले नशे के खिलाफ कड़ा प्रहार किया है. शनिवार को आप सरकार ने बॉर्डर पार से नशा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम लागू कर दिया. तरन तारण स्थित पुलिस लाइन परिसर में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने तीन एंटी ड्रोन सिस्टम को लॉन्च किया.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब पाकिस्तान से कोई भी ड्रोन पंजाब की सीमा में प्रवेश करेगा तो एंटी ड्रोन सिस्टम उसे पकड़कर वहीं गिरा देगा. पंजाब में जो अधिकतर नशा बिकता है वो बॉर्डर पार पाकिस्तान से ड्रोन के ज़रिए आता है. आप सरकार पंजाब में नशा बंद करने के लिए वचनबद्ध है. हम पंजाब के तीन करोड़ लोगों के साथ मिलकर नशे को खत्म करेंगे.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नशे के विरुद्ध युद्ध में आज एक बहुत बड़ा चैप्टर जोड़ा जा रहा है. कुछ दिन पहले तक पंजाब में सबसे बड़ी समस्या नशा था. पिछली सरकारों ने नशा तस्करों के साथ मिलकर पूरे पंजाब के घर-घर के बच्चों को नशे में ढकेल दिया था. ऐसा लगता था, जैसे पूरा पंजाब बर्बाद हो गया है. इन लोगों ने पंजाब की जवानी बर्बाद कर दी. पंजाब में आप की सरकार बनी और हम लोगों ने नशे के विरुद्ध युद्ध अभियान शुरू किया. नशा रोकने के लिए बहुत बड़े-बड़े कदम उठाए गए हैं.

चाहे कोई कितना भी बड़ा मंत्री, नेता या तस्कर क्यों न हो, आप सरकार ने सबको पकड़ कर जेल में डाला है. नशे के पैसे से इन लोगों द्वारा खरीदी गई प्रॉपर्टी को बुलडोजर से तोड़े जा रहे हैं. उनके बैंक खाते सीज किए जा रहे हैं. उस पैसे से पंजाब के बच्चों के लिए स्कूल और अस्पताल बनाए जा रहे हैं.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में बिकने वाला अधिकतर नशा ड्रोन के जरिए पाकिस्तान पार बॉर्डर से आता है. पाकिस्तान में बैठे लोग ड्रोन के जरिए बॉर्डर पर पंजाब की सीमा में नशा गिराते हैं. उस नशे को कोई ले जाकर बेचता है. आज पंजाब सरकार ने एंटी ड्रोन सिस्टम लागू किया है. अब पाकिस्तान से कोई भी ड्रोन पंजाब की सीमा में प्रवेश करेगा तो एंटी ड्रोन सिस्टम उसे वहीं खत्म कर देगा.

ऐसे में पाकिस्तान में बैठे लोग ड्रोन के जरिए पंजाब के अंदर नशा नहीं भेज पाएंगे. अभी तीन एंटी ड्रोन सिस्टम लागू किए जा रहे हैं. कुल 9 एंटी ड्रोन सिस्टम का ऑर्डर दिया गया था. अभी 6 एंटी ड्रोन सिस्टम और आ जाएंगे. इसके अलावा भी इसकी और जरूरत होगी तो उसे भी खरीदेंगे.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में नशा बंद करने के लिए आप सरकार वचनबद्ध है और पंजाब के तीन करोड़ लोगों के साथ मिलकर नशे को खत्म करेंगे. नशा खत्म करने के लिए किसी भी चीज की कमी नहीं होने दी जाएगी. पूरे देश के अंदर पंजाब अकेला राज्य है, जिसके पास खुद का एंटी ड्रोन सिस्टम है. अब पंजाब के लोग बेबस नहीं हैं. पुरानी सरकारों ने लोगों को नशा तस्करों की गोद में डाल दिया था. अब पंजाब नशे के खिलाफ लड़ रहा है. जल्द ही पंजाब पूरी तरह से नशा मुक्त हो जाएगा.

Punjab Cm Bhagwant Mann (3)

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि आज पंजाब सरकार ने एंटी ड्रोन सिस्टम शुरु कर दिया है. अब अगर कोई भी ड्रोन सरहद पार से आएगा तो हमारा सिस्टम उसे पकड़कर वहीं गिरा देगा. ये सिस्टम पंजाब में अब नशे को घुसने नहीं देगा. पंजाब से नशे को ख़त्म करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं. पंजाब में जो अधिकतर नशा बिकता है वो बॉर्डर पार पाकिस्तान से ड्रोन के ज़रिए आता है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2009 के बाद राज्य में नशे की जड़ें जानबूझकर राजनीतिक नेताओं के समर्थन से साजिश के तहत बोई गई थी. हालांकि, उनकी सरकार ने इस खतरे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए व्यवस्थित रणनीति अपनाई है और सबसे बड़े सौदागरों को सलाखों के पीछे डाला गया है. जो लोग नशा तस्करों के साथ हाथ मिलाकर अपने सत्ता काल में उन्हें संरक्षण देते थे, वे आज सलाखों के पीछे हैं. इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य सचिव केएपी सिन्हा, डीजीपी गौरव यादव और अन्य मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *