Heer Express Review: हिंदी सिनेमा से एक नई मजेदार फिल्म थिएटर्स में दस्तक दे चुकी है. फिल्म का नाम है हीर एक्सप्रेस. फिल्म में लीड रोल में हैं एक्ट्रेस दिविता जुनेजा. दिविता के अलावा, फिल्म में आशुतोष राणा, संजय मिश्रा और गुलशन ग्रोवर जैसे कमाल के सितारे भी नजर आए हैं. आइए जानते हैं कैसी है ये फिल्म.
हिंदी फिल्मों में अपनी एक अलग ही रुहानियत होती है. इन फिल्मों की कहानी सिम्पल होकर भी आपके दिलों में उतर जाती है. हिंदी सिनेमा में अक्सर ऐसी फिल्में आती है, जो फैमिली के लिए होती हैं और इस मारधाड़-धूम धड़ाके से अलग हटकर आपको कुछ ऐसा देखने को मिलता है जो आपको अच्छी तरह एंटरटेन करता है. अब हिंदी सिनेमा एक नई कहानी लेकर आया है, जिसका नाम है हीर एक्सप्रेस.
हीर एक्सप्रेस सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में लीड रोल में हैं एक्ट्रेस दिविता जुनेजा. दिविता के अलावा, फिल्म में आशुतोष राणा, संजय मिश्रा और गुलशन ग्रोवर जैसे कमाल के सितारे भी नजर आए हैं. दिविता के ऑपोजिट फिल्म में प्रीत कमानी नजर आए हैं. तो कैसी है हीर एक्सप्रेस आइए जानते हैं.