ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी में गौर ग्रुप द्वारा स्थापित स्किल इंडिया सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के आईटी मंत्री सुनील कुमार शर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर चेयरमैन मनोज गौर और डायरेक्टर मंजू गौर ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने बच्चों और प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि गौर ग्रुप ने गरीब और ज़रूरतमंद परिवारों के लिए सराहनीय कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि इस स्किल इंडिया सेंटर से बच्चे विभिन्न कौशल सीखकर रोजगार प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उनके जीवन में आत्मनिर्भरता आएगी।
डायरेक्टर मंजू गौर ने अपने विचार रखते हुए कहा कि उनका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक शिक्षा और रोजगार की सुविधा पहुँचाना है। वहीं, चेयरमैन मनोज गौर के पिता बी.एल. गौर भी इस मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने कहा कि इस सेंटर के उद्घाटन से उनका सपना पूरा हुआ है।
कार्यक्रम का आयोजन गौर सिटी परिसर में हुआ और इसमें बड़ी संख्या में बच्चे, अभिभावक और स्थानीय लोग शामिल हुए।