किसानों को दो लाख क्विंटल गेहूं बीज मिलेगा मुफ्त, CM मान का बड़ा एलान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ में लगभग पांच लाख एकड़ जमीन में अपनी फसल गंवाने वाले किसानों को दो लाख क्विंटल गेहूं के बीज मुफ्त प्रदान करने के लिए रविवार को राजासांसी से सात ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को अनगिनत मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।

सरकार इस गंभीर संकट की घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है और उन्हें गेहूं का बीज मुफ्त दिया जाएगा। भगवंत मान ने कहा कि बाढ़ के कारण किसानों को भारी नुकसान सहना पड़ा है। सरकार 74 करोड़ रुपये से दो लाख क्विंटल बीज मुफ्त किसानों को देगी। बाढ़ प्रभावित जिलों के किसानों को मुफ्त बीज वितरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

सरकार किसानों को संकट से बाहर निकालने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। सरकार गेहूं का बीज मुफ्त प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि मेहनती, बहादुर और दृढ़ किसानों ने बाढ़ के कहर का डटकर सामना किया है।

वे राष्ट्रीय खाद्य भंडार में अनाज का योगदान देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के कारण 2,300 से अधिक गांव डूब गए। 20 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए और पांच लाख एकड़ जमीन में फसलें तबाह हो गईं। 56 लोगों की जान भी गई और लगभग सात लाख लोग बेघर हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *