खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का शानदार आगाज, 296 गोल्ड मेडल के लिए लड़ेंगे खिलाड़ी – News Abhi Tak

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का शानदार आगाज, 296 गोल्ड मेडल के लिए लड़ेंगे खिलाड़ी

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का 5वां संस्करण का भव्य आगाज सोमवार को जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में हुआ. जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ मौजूद रहे. राजस्थान पहली बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी कर रहा है, जिसमें 7 शहरों में 24 तरह के खेलों में देशभर की 232 यूनिवर्सिटीज के करीब 5 हजार खिलाड़ियों सहित 7 हजार से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं. खिलाड़ी 12 दिन पदकों के लिए दमखम दिखाएंगे.

ये आयोजन राजस्थान की मेजबानी, परंपराओं और नई खेल संस्कृति को भी देश के सामने स्थापित करेगा. केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने इस दौरान कहा कि देश का कोई खिलाड़ी कभी हारता नहीं है. या तो वो जीतता है या फिर सीखता है. जब इंटरनेशनल पोडियम पर खिलाड़ी तिरंगे के साथ मेडल लेकर खड़ा होता है तो स्वयं के साथ देश का सिर ऊंचा करता है.

Khelo India University Games in Rajasthan

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्ष्य दे दिया है कि हमें विकसित भारत बनने तक खेल की दुनिया में शुरुआत पांच स्थानों में जगह बनानी है. पीएम मोदी ने हमें लक्ष्य दे दिया. इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए जब आगे बढ़े तो विचार किया गया तो खेलो इंडिया निकलकर सामने आया. इसमें तय हुआ कि हम स्कूल-कॉलेज से प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन करेंगे.

प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय से लेकर प्रदेश स्तर और उसके बाद नेशनल स्तर पर खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारा जायेगा. अच्छे ट्रेनर से लेकर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया जा रहा है. खेलो इंडिया स्कूल गेम से निकलकर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में शामिल होने वाले खिलाड़ियों से युवा प्रतिभा का मंच बन रहा है. मांडविया ने कहा कि खेल में कोई हारता नहीं है. एक जीतता है, दूसरा सीखता है. जीतने वाले को शुभकामनाएं देते हैं, लेकिन जो हारता है उसे आगे मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है. उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी जब मेडल जीत लेता है तो देश गौरव महसूस करता है. जब एक खिलाड़ी इंटरनेशनल पोडियम पर भारत का तिरंगा और मेडल लेकर खड़ा होता है तो उस समय वो स्वयं ही नहीं, बल्कि देश का सिर ऊंचा होता है.

जयपुर में प्रतियोगिताओं का शेड्यूल :

  • बैडमिंटन, तीरंदाजी, शूटिंग : 24–28 नवंबर
  • तैराकी, फुटबॉल, हॉकी, रोड साइकिलिंग : 25–28 नवंबर
  • ट्रैक साइक्लिंग : 28-30 नवंबर
  • टेनिस : 28 नवंबर-4 दिसंबर
  • एथलेटिक्स : 1-4 दिसंबर
  • बास्केटबॉल : 1-5 दिसंबर
  • मल्लखंभ : 2-5 दिसंबर

खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि खिलाड़ी कभी नहीं हारता. इस मंच से प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देशवासियों के सपने को पूरा करने का मौका मिलेगा. उन्होंने कहा कि इस बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स प्रदेश के 7 शहर जयपुर, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा और भरतपुर में हो रहे हैं. 232 विश्वविद्यालयों के करीब 5 हजार खिलाड़ी 423 स्वर्ण पदकों के लिए मुकाबला करेंगे. पुरुष और महिला खिलाड़ियों की संख्या लगभग समान है.

टूर्नामेंट संचालन के लिए 1000 से ज्यादा वालंटियर, 700 से अधिक रेफरी और ऑफिसर्स तैनात रहेंगे. उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ा दल पंजाब विश्वविद्यालय (250 खिलाड़ी) और दूसरा बड़ा दल राजस्थान विश्वविद्यालय का है. उन्होंने कहा कि ने बताया कि जयपुर शहर में सबसे अधिक खेल मुकाबले होंगे. यहां SMS स्टेडियम में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, हॉकी, तैराकी, टेनिस, रोड/ट्रैक साइकिलिंग, राजस्थान विश्वविद्यालय में मल्लखंभ, पूर्णिमा विश्वविद्यालय में फुटबॉल, जगतपुरा शूटिंग रेंज में तीरंदाजी और शूटिंग प्रतियोगिताएं होंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *