सीएम योगी ने मेरठ में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी किया निरीक्षण, 31 मई तक पूरा होगा निर्माण

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मेरठ के सलावा स्थित मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान सीएम योगी ने निर्माणाधीन इमारतों का निरीक्षण किया और प्रगति के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली. करीब डेढ़ घंटे खेल विवि में निरीक्षण और परीक्षण करने के बाद CM योगी सहारनपुर के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए, जहां मंत्री के पिता के निधन पर शोक जताया.

सीएम योगी ने प्रदेश की पहली खेल यूनिवर्सिटी का ड्रेस कोड, लोगो, अभिवादन वाक्य और और विश्वविद्यालय का झंडा लॉन्च किया. इस मौके पर अधिकारियों को 31 मई 2026 तक नया सत्र शुरू करने के निर्देश दिए. साथ ही कहा कि हर मंडल विश्वविद्यालय पर स्पोर्ट्स कॉलेज खुलेंगे, सभी को खेल यूनिवर्सिटी से जोड़ा जाएगा.

मेरठ में CM योगी: खेल विवि का किया निरीक्षण, सलावा में करीब 40 मिनट रुके; कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश - Major Dhyan Chand Sports University CM Yogi Inspects Progress

सीएम ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि ये प्रदेश का सौभाग्य है कि महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के नाम पर देश का पहला खेल विश्वविद्यालय प्रदेश के मेरठ में बन रहा है. सीएम ने बताया कि पहले यूनिवर्सिटी 90 एकड़ में प्रस्तावित थी. जिसे बढ़ाकर अब 100 एकड़ कर दिया गया है. पहले फेज में 230 करोड़ और दूसरे फेज में करीब 200 करोड़ रुपये के कार्य 31 मई तक पूरे होंगे. सीएम योगी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा खिलाड़ी लगातार पदक जीत रहे हैं. राज्य सरकार निजी खेल एकेडमियों को भी सहयोग करेगी.

सीएम योगी ने आगे कहा कि उन्हें भरोसा है कि आने वाले समय में यह खेल विश्वविद्यालय खेल संस्कृति को आगे बढ़ाने और विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

CM Yogi Adityanath reached Meerut and gave instructions to speed up the work of sports university | Meerut News: सीएम योगी के खेल विश्वविद्यालय के काम में तेजी लाने के निर्देश, इसी

खेल विश्वविद्यालय का लोगो भी सीएम ने जारी किया. वहीं विश्वविद्यालय का ध्येय वाक्य भी निर्धारित किया गया. अब खेल विश्वविद्यालय में स्टाफ हों या स्टूडेंट्स सभी एक दूसरे का अभिवादन जय हिंद कहकर करेंगे, जो कि देशभक्ति और अनुशासन की भावना को प्रदर्शित करता है. विश्वविद्यालय के लोगो, ड्रेस और फ्लैग का औपचारिक रूप से अनावरण किया गया. सीएम ने कहा कि खेल विश्वविद्यालय प्रदेश के अलावा देश में भी खेल शिक्षा को नई दिशा देगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी यहां से निकलेंगे.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ गुरुवार को विधानसभा देवबंद के गांव जडौदा जट पहुंचे. जहां सीएम योगी ने लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह के पिता दिवंगत पिता डॉ. राजकुमार रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री ने कुंवर ब्रजेश सिंह और परिजनों से मिल सांत्वना दी. सीएम योगी ने स्व. राजकुमार रावत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया. सीएम योगी ने दिवंगत आत्मा को के लिए प्रार्थना की. सीएम योगी करीब 20 मिनट राज्य मंत्री के आवास पर रुके. इसके बाद सीएम योगी हेलिकॉप्टर से सरसावा एयरपोर्ट पहुंचे और यहां राजकीय विमान से लखनऊ के लिए रवाना हो गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *