यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की माता जी का निधन, 91 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी स्थित पैतृक गांव पंचुर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली.उनके निधन की जानकारी पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार के हवाले से सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम योगी अपनी मां के अंतिम दर्शन के लिए पौड़ी पहुंच सकते हैं.

योगी आदित्यनाथ को जिस समय उनकी मां के निधन की सूचना दी गई, वह गोरखपुर में एक कार्यक्रम में मौजूद थे. इस कार्यक्रम में 50 हजार छात्रों को टेबलेट वितरण का कार्यक्रम चल रहा था. मां के निधन की जानकारी मिलने के बाद भी उन्होंने अपना कार्यक्रम जारी रखा.

बता दें कि सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन 20 अप्रैल 2020 को 89 साल की उम्र में मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में हुआ था.उस समय कोरोना लॉकडाउन के प्रतिबंधों के चलते वह पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *