जेपी नड्डा के जयपुर दौरा, राजस्थान मंत्रिमंडल और संगठन की नई तस्वीर पर लगेगी मुहर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज गुरुवार 26 दिसंबर को जयपुर दौरे पर आ रहे हैं। दो दिवसीय दौरे के दौरान वे बीजेपी मुख्यालय में पार्टी नेताओं की बैठक में शामिल होंगे। नड्डा शुक्रवार शाम को वापस दिल्ली लौटेंगे। नड्डा के जयपुर आने पर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल और संगठन में बदलाव की चर्चाएं तेज हो गई है। राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद भजनलाल मंत्रिमंडल में फेरबदल की खबरें लगातार सामने आ रही है। अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जयपुर आने पर इन खबरों को बल मिल रहा है।

पिछले कुछ दिनों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कई बार दिल्ली दौरे पर गए। दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई वरिष्ठ नेताओं से मिले। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी हाल ही में दो तीन बार दिल्ली दौरा कर चुकी हैं। राजे भी पीएम मोदी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से अहम मुलाकात कर चुकी है। मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के इन दिल्ली दौरे से सरकार और संगठन में बदलाव की संभावनाएं ज्यादा बढ़ गई। सियासी गलियारों में ऐसी चर्चाएं हैं कि भजनलाल मंत्रिमंडल में राजे समर्थित नेताओं को स्थान मिलने वाला है। साथ ही संगठन में भी अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *