सीएम भजनलाल कल करेंगे रिफाइनरी प्रोजेक्ट का निरीक्षण

राजस्थान का रिफाइनरी प्रोजेक्ट तमाम प्रयासों के बावजूद पूरा नहीं हो पा रहा। इसको लेकर पिछले दिनों सीएम भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को फटकार भी लगाई थी। अब सीएम शुक्रवार को पचपदरा पहुंचकर रिफाइनरी के कार्यों का निरीक्षण कर जानकारी लेंगे।

जानकारी के मुताबिक राज्य में भजनलाल सरकार बनने के बाद रिफाइनरी का काम दिसंबर 2024 तक पूरा करने का अधिकारियों ने दावा किया था। इसके बाद राज्य सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने तक काम खत्म करने के लिए कहा गया था। इस अवधि तक भी काम पूरा नहीं हुआ तो 31 मार्च 2025 तक काम पूरा करने के लिए कहा गया, लेकिन अब इस तारीख तक भी संशय बना हुआ है।
एचपीसीएल और राजस्थान सरकार की संयुक्त उद्यम कंपनी एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (एचआरआरएल) की ओर से बाड़मेर के पचपदरा में 9 मिलियन टन वार्षिक क्षमता की बीएस-6 मानक की अत्याधुनिक रिफाइनरी बन रही है। परियोजना क्षेत्र में करीब 85 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। हालांकि 10 प्रोसेस इकाइयों का कार्य करीब 90 से 98 प्रतिशत तक हो चुका है। क्रूड व वैक्यूम डिस्टीलेशन यूनिट व डिलेड कॉकर यूनिट का करीब 94 प्रतिशत, हाइड्रोजन जनरेशन यूनिट और डीजल हाइड्रोजन यूनिट का 98 प्रतिशत से अधिक और वीजीओ-एचडीटी यूनिट आदि का 94 फीसदी से अधिक काम हो चुका है। इनके अलावा कुछ अन्य यूनिटों का काम धीमा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *