38वें राष्ट्रीय खेलों का PM मोदी करेंगे शुभारंभ,आमंत्रण को दी स्वीकृति; सीएम धामी ने जताया आभार – News Abhi Tak

38वें राष्ट्रीय खेलों का PM मोदी करेंगे शुभारंभ,आमंत्रण को दी स्वीकृति; सीएम धामी ने जताया आभार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। दरअसल, सीएम धामी ने पीएम मोदी से राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करने का आग्रह किया था। जिसके लिए पीएम मोदी ने अपनी स्वीकृति दी है। इसके लिए सीएम धामी ने प्रधानमंत्री का आभार जताया है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों  का आयोजन 28 जनवरी से होगा। राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का अवसर उत्तराखंड को मिला है। जिसका उद्घाटन देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में किया जाएगा। इस दौरान राज्य में खेलों के उद्घाटन समारोह की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। प्रदेश के सीएम धामी के आग्रह पर 38वें राष्ट्रीय खेलों  का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा किया जाएगा। जो प्रदेशभर के लिए गौरवशाली होगा।

उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स का उद्घाटन समारोह देहरादून में होना है। जबकि गेम्स की समापन सेरेमनी हल्द्वानी में होगी। ये राष्ट्रीय खेल देहरादून, टिहरी, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुद्रपुर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और टनकपुर में आयोजित किए जाएगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *