AAP संगठन में व्यापक बदलाव, सौरभ भारद्वाज दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, सिसोदिया पंजाब के प्रभारी बनाए गए – News Abhi Tak

AAP संगठन में व्यापक बदलाव, सौरभ भारद्वाज दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, सिसोदिया पंजाब के प्रभारी बनाए गए

आम आदमी पार्टी ने सौरभ भारद्वाज को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. आम आदमी पार्टी की PAC की बैठक में ये फैसला लिया गया. सौरभ गोपाल राय की जगह लेंगे. आम आदमी पार्टी की पॉलीटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की हुई बैठक में अहम फैसला लिया गया. अब दिल्ली में प्रदेश संयोजक की भूमिका में गोपाल राय नहीं रहेंगे. उन्हें दिल्ली की बजाए गुजरात का प्रभारी बनाया गया है. उधर दिल्ली की कमान आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज को सौंपने का फैसला लिया है. सौरभ भारद्वाज अब प्रदेश संयोजक की भूमिका में काम करेंगे.

इसके अलावा आप की PAC की बैठक में और भी कई फैसले लिए गए. दिल्ली में पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज को आम आदमी पार्टी का दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया. गोपाल राय जो फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष थे, उन्हें गुजरात का प्रभार सौपा गया है. वहीं मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी, जबकि सत्येंद्र जैन को सह प्रभारी बनाया गया है. मेहराज मलिक को जम्मू कश्मीर का अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं पंकज गुप्ता को गोवा का प्रभारी और संदीप पाठक को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है.

आम आदमी पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सौरभ भारद्वाज ने कहा कि “विधानसभा चुनाव में दिल्ली की लगभग आधी आबादी ने आम आदमी पार्टी को वोट दिया था. इन वोटर्स के साथ उन लोगों का भी ध्यान रखना है, जिन्होंने यह सोचकर भाजपा को वोट दिया था कि हमें 2500 रुपए मिलेंगे और गैस सिलेंडर मिलेगा. हम पार्टी को मजबूत करेंगे और मेरा मानना है कि हारने के बाद संगठन का निर्माण करना सबसे आसान होता है. जो पार्टी की हार के समय भी आपके साथ रहती है, वह खरा सोना होती है.”

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद आज आम आदमी पार्टी की पहली पीएसी की बैठक शुक्रवार को हुई. पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत कमेटी के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में उक्त निर्णय लिए गए. पीएसी द्वारा संगठनात्मक पुनर्गठन, वरिष्ठ नेताओं को प्रमुख राज्यों की जिम्मेदारी सौंपने, आगामी राज्य चुनावों के लिए प्रारंभिक रोडमैप सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक में दिल्ली संयोजक गोपाल राय द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई. यह रिपोर्ट उम्मीदवारों, दिल्ली आप पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों के साथ कई दौर के विचार-विमर्श के बाद तैयार की गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *