बिलवायर बिल्डर ने उत्तराखंड में शुरू किया शानदार कॉर्बेट काउंटी प्रोजेक्ट – News Abhi Tak

बिलवायर बिल्डर ने उत्तराखंड में शुरू किया शानदार कॉर्बेट काउंटी प्रोजेक्ट

बिलवायर बिल्डर ने आज अपने बहुप्रतीक्षित और भव्य कॉर्बेट काउंटी प्रोजेक्ट की आधिकारिक लॉन्चिंग कर दी। रेरा-अप्रूव्ड इस प्रोजेक्ट को उत्तराखंड के शांत और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर क्षेत्र रामनगर में विकसित किया जा रहा है।

लॉन्च कार्यक्रम के दौरान बिल्डर हिमांशु भंडारी ने घोषणा की कि प्रोजेक्ट की कीमत 35 हजार रुपये प्रति गज रखी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रोजेक्ट से जुड़े किसी भी बायर को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

कॉर्बेट काउंटी को विशेष रूप से प्रकृति-प्रेमियों और शांत वातावरण में घर बसाने वालों के लिए तैयार किया जा रहा है। यह सोसायटी घने वन क्षेत्र और सुंदर पार्क के बीच बसाई जाएगी, जहां रहने वालों को स्वच्छ हवा, शांत माहौल और प्रदूषण मुक्त वातावरण का अनुभव मिलेगा। घरों की डिजाइन आधुनिक सुविधाओं और प्राकृतिक रोशनी-हवादारी को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

बिलवायर बिल्डर का यह प्रोजेक्ट उत्तराखंड के उभरते रियल एस्टेट सेक्टर में एक बड़ी उपलब्धि साबित होने जा रहा है। प्रोजेक्ट का उद्देश्य शहरों की भीड़भाड़ और शोर से दूर सुरक्षित, सुंदर और व्यवस्थित आवास विकल्प उपलब्ध कराना है।

लॉन्च कार्यक्रम दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों बायर्स और डीलर्स ने उत्साहपूर्वक शिरकत की और प्रोजेक्ट की खूबियों को करीब से जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *