उत्तराखंड में पश्चिम बंगाल की जीत का जश्न, देहरादून में CM धामी ने कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी

पश्चिम बंगाल में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है, जिसका जश्न बीजेपी पूरे देश में मना रही है. उत्तराखंड में भी बीजेपी प्रदेश मुख्यालय देहरादून में पार्टी कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए नजर आ रहे है. वहीं जैसे ही सूचना आई कि मुख्यमंत्री धामी भी भाजपा मुख्यालय पर जश्न में शामिल होने आ रहे है तो वहां अन्य नेताओं का भी जमावड़ा लग गया.

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अलावा पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री खजान दास के अलावा प्रदेश कार्यकारिणी के कई बड़े नेता भी बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पहुंचे. वहीं जब मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भाजपा मुख्यालय पहुंचे तो सबसे पहले उन्होंने गेट पर मौजूद एक झालमुड़ी ली और अपने हाथों से अन्य लोगों को भी झालमुड़ी खिलाई. इसके बाद सीएम धामी का भाजपा मुख्यालय में स्वागत किया गया. बंगाली समुदाय की कुछ महिलाएं भी बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पहुंची थी.

इस मौके पर भाजपा के मंत्री विधायक सहित तमाम नेता रंगों में सराबोर और गानों में थिरकते नजर आए. लंबे समय तक पश्चिम बंगाल, असम और केरलम में चुनाव के दौरान रहे उत्तराखंड में बीजेपी के संगठन महामंत्री अजय में कहा कि देश में नया इतिहास बना है.

Uttarakhand CM Dhami

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में आज नए युग की शुरुवात हुई है. उत्तराखंड के कई कार्यकर्ता ने रातदिन इन राज्यों में जाकर मेहनत की, जिन्होंने पश्चिम बंगाल जैसी विपरीत परिस्थितियों में काम किया और उसका फल आज सभी को मिल रहा है. उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी.

इसके अलावा उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार झालमुड़ी पकड़ कर खड़े थे. उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल में आज भारतीय जानता पार्टी ने इतिहास बदल दिया है. इसीलिए आज वो झालमुड़ी से जश्न मना रहे है. पश्चिम बंगाल में तानाशाही का आज अंत हुआ है.

इसके अलावा भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति भारद्वाज ने कहा कि बंगाल की जीत का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है. आज पश्चिम बंगाल में गुंडा राज का अंत हुआ है. विपक्ष जनता से जो झूठी बाते करते थे, आज उनकी पोल खुली है और एक सुशासन स्थापित हुआ है. दीप्ति भारद्वाज ने कहा कि ये भाजपा के सारे कार्यकर्ताओं की जीत है, बगली अस्मिता की जीत है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *