बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड दौरा, अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना, देश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा

उत्तराखंड: BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे का आज गुरुवार 10 सितंबर को दूसरा दिन है. आज के दिन की शुरुआत उन्होंने मां अष्टभुजा मंदिर में दर्शन के साथ की. हल्द्वानी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज सुबह अष्टभुजा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मां अष्टभुजा से देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पौड़ी गढ़वाल के सांसद अनिल बलूनी समेत कई वरिष्ठ नेता उनके साथ मौजूद रहे. नितिन नवीन ने उत्तराखंड की देवभूमि, संस्कृति और शहीदों की भूमि के रूप में विशेष रूप से सराहना की.

Image

हल्द्वानी में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार सुबह मां अष्टभुजा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की.

उन्होंने विधि-विधान के साथ मंदिर में पूजा की और देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की. इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पौड़ी लोकसभा सांसद अनिल बलूनी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे.

Image

मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की जमकर प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के कण-कण में देवताओं का निवास है.

यह भूमि अपनी समृद्ध विरासत, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं के लिए देश-दुनिया में विशेष पहचान रखती है. नितिन नवीन ने कहा कि उत्तराखंड की यह पवित्र भूमि इसी तरह ऊर्जावान और आध्यात्मिक शक्ति से भरपूर बनी रहे, यही उनकी कामना है.

Image

राष्ट्रीय अध्यक्ष के मंदिर दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी भी रही. पूजा-अर्चना के बाद नितिन नवीन ने उत्तराखंड की संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था और सम्मान को जाहिर किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *