दिव्यांग बच्चों के बीच जन्मदिन मनाने पहुंचे सीएम धामी, भावुक होकर आंखें हुईं नम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचकर दिव्यांग बच्चों के बीच जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके साथ आत्मीयता से समय बिताया।

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे बेहद उत्साहित और खुश नजर आए। मुख्यमंत्री ने बच्चों से संवाद किया, उनका हाल जाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। बच्चों के स्नेह और आत्मीयता के बीच मुख्यमंत्री भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं।

CM Dhami Birthday

CM Dhami Birthday

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के बीच बिताया गया समय उन्हें नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। बच्चों का स्नेह और उनके चेहरों की खुशी उनके लिए जन्मदिन का सबसे विशेष और यादगार उपहार है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में अपार प्रतिभा और संभावनाएं हैं। समाज की जिम्मेदारी है कि दिव्यांग बच्चों को समान अवसर, सम्मान और आगे बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

CM Dhami Birthday

इस अवसर पर श्रीमती गीता पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी एवं संस्थान के शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *